गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- लोनी। ट्यूशन जा रहे 10वीं के छात्र से सहपाठियों ने कहासुनी के बाद मारपीट की। छात्र के पिता परवेज ने लोनी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सात दिसंबर को बेटा घर से ट्यूशन के लिए निकला था। रास्ते में उसके दो सहपाठी मिले और उससे मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने पूर्व में उनके बेटे से गाली-गलौज की थी। पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...