बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बछवाड़ा। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल रानी के छात्र व रानी गांव निवासी शशिकांत शर्मा के पुत्र चेतन आनंद ने गणित प्रतियोगिता में जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद विभाग द्वारा आयोजित की गई थी। इस उपलब्धि के लिए चेतन आनंद को विद्यालय परिवार की ओर से समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...