आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क पर मड़या मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर संदिग्धाव्स्था में गोली लगने से छात्र घायल हो गया। परिजन घटना को छिपाने में लगे रहे। शाम को अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को जानकारी हुई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सरदारगंज निवासी 22 वर्षीय मोनू चौहान पुत्र हरिश्चंद्र डीएवी महाविद्यालय में बीकाम का छात्र है। वह शहर के मड़या मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहता है। गुरुवार की दोपहर कमरे के पास संदिग्धावस्था में उसके जबड़े में गोली लग गई। परिजन और घायल छात्र घटना को छिपाते रहे। पुलिस को सूचना नहीं दी। बाद में घरवाले उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए। डॉक्टर ने उपचार करने से मना कर दिया। इसके बाद लोग शहर के दूसरे निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उपचार शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.