उरई, दिसम्बर 17 -- कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक सड़क हादसे में नाबालिग स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे कुंवर पैलेस के पास की है, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक चालक ने स्कूली छात्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान 17 वर्षीय सोम अग्रवाल पुत्र हरीश अग्रवाल निवासी तिलक नगर के रूप में हुई है। सोम स्वामी विवेकानंद स्कूल में अध्ययनरत है और बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कुंवर पैलेस के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने नियंत्रण खोते हुए उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को तुरंत इलाज ...