बरेली, फरवरी 6 -- बरेली। छात्र को गोली मारने के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी उदय ठाकुर के पैर में गोली लगी है। बहेड़ी के गांव मल्हपुर सबरा निवासी छात्र राहुल गंगवार को बुधवार शाम शास्त्रीनगर में मठ लक्ष्मीपुर निवासी उदय ठाकुर और रामलीला गौटिया के मनोज भास्कर ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इसकी वजह करीब आठ दिन पूर्व मनोज के छोटे भाई का राहुल के मौसेरे भाई आशीष से हुआ झगड़ा था। इस मामले में थाने में समझौता होने पर मनोज पक्ष को माफी मांगनी पड़ी थी। इसको लेकर वे लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे और बुधवार रात राहुल पर गोली चला दी। प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में राहुल ने आरोप लगाया है कि वह शास्त्रीनगर गेट के पास खड़े थे तो आरोपी बाइक से वहां पहुंचे...