बागपत, फरवरी 8 -- बिनौली। सिरसलगढ़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर बीएससी के छात्र अंकित को गोली मारकर घायल करने के मामले में छात्र के पिता ने बिनौली थाने पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। सिरसलगढ़ के किसान वीरेंद्र का बेटा अंकित बड़ौत के एक कॉलेज में बीएससी का छात्र हैं। शनिवार की देर शाम वह गांव में एक दुकान पर सामान लेने गया था। उसी दौरान गांव के ही दो युवक अंकुर और निखिल उर्फ अंकुर वहॉ आये और उसे गाली गलौज करने लगे जब उसने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायरिंग की। गोली उसके सीधे पैर की जांघ में लगी। परिजन अंकित को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी पर ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। छात्र के पिता वीरेंद्र ने बिनौली थाने पर अंकुर और निखिल उर्फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.