रुडकी, फरवरी 4 -- छात्रों के दो गुटों में विवाद के चलते छात्र को गोली मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। अकौढ़ा कला गांव निवासी कमलदीप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो फरवरी को उसके बेटे के फोन पर फोन कॉल आई और किसान विद्यालय इंटर कॉलेज में बुलाया। इसके बाद वह अपने चचेरे भाई और कुछ दोस्तों के साथ बाइक से विद्यालय गया। आरोप है कि वहां पर असगर के साथ पांच युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने बेटे के साथ गाली गलौज कर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह उसे मरा समझ कर खेतों के रास्ते फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...