बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। बागपत-सोनीपत हाईवे पर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास मंगलवार रात हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले धनबाद झारखंड़ निवासी युवक के शव को परिजन बुधवार की देररात पोस्टमार्टम के बाद घर ले गए। वहीं, मृतक छात्र के पिता ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर मृतक छात्र का आईफोन घटनास्थल से गायब मिला है, जिससे पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मोबाइल फोन तलाशने में जुटी है। दरअसल, गत 25 जनवरी को नोएडा के एडब्ल्यूएचओ काम्प्लेक्स के पास रहने वाले 24 वर्षीय छात्र अर्जुन सिंह तेवतिया, 22 वर्षीय पार्थ जिंदल पुत्र राकेश जिंदल निवासी बंगला नंबर-30, वार्ड-33 नीमच (मध्य प्रदेश), 24 वर्षीय मयंक नारायण गांगेसरिया पुत्र नारायण प्रसाद गांगेसरिया निवासी फ्लेट नंबर 306 जयप्रकाश नगर बरटाड जनपद धनबाद ...