फतेहपुर, फरवरी 19 -- हथगाम थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव के बाहर बाग में सातवीं के छात्र पर किये गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो सहपाठियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल छात्र की मां रानी देवी पत्नी रामप्रताप पासवान की तहरीर पर गांव के ही जितेंद्र रैदास और राजू के पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर कानपुर हैलेट में भर्ती बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मां रानी देवी ने बताया कि 18 फरवरी को स्कूल से लौटने के बाद बेटा साजन को दोनों आरोपी साइकिल से बुलाकर खेलने व बैर खाने के बाग ले गए। शाम करीब चार बजे दोनों ने एकराय होकर चाकू से साजन का गला काट दिया और जबड़ा तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में सड़क किनारे मिले साजन को परिजन सीएचसी हथगाम...