फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 4 -- जहानगंज, संवाददाता। कक्षा चार के छात्र आशुतोष गुप्ता की हत्या का खुलासा नही हो पा रहा है। खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं लेकिन कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग रहा है जिसके चलते पुलिस की बेचैनी बढ़ी है। गांव के ईद गिर्द पुलिस की टीमें घूम रही हैं। ग्रामीण भी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुये है। खुलासा न होने से घर वाले भी परेशान हैं। जिन 11 लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी जा चुकी है उनसे भी पुलिस की टीमे पूछताछ कर चुकी हैं। कोरीखेड़ा गांव निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता का दस वर्षीय पुत्र आशुतोष गुप्ता कक्षा चार का छात्र था। 10 दिसंबर की शाम 5:30 बजे वह घर के बाहर से लापता हो गया था। परिजनों ने खोजबीन की थी पर कहीं पता नही चला था। इस पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुयी थीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.