रामपुर, फरवरी 10 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए कक्षा सात के छात्र का शव सोमवार की सुबह एक तालाब पर उतराता मिला था। उसके मुंह और गले पर चोट के निशान थे। मंगलवार को छात्र के पिता ने तहरीर देकर अपने ही भतीजों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा गांव निवासी मुस्तकीम खेती-किसानी करते हैं। रविवार को गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए मुस्तकीम का बेटा शोएब(15) भी परिजनों के साथ गया था। शोएब कक्षा सात का छात्र था। रात 11 बजे तक वह वहां पर चल रहे डीजे के पास मौजूद था। इसके बाद वह अपने दोस्तों से घर जाने की बात कहकर निकल गया था लेकिन, रात भर घर नहीं पहुंचा। शोएब के घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.