पीलीभीत, अप्रैल 5 -- गांव भसूड़ा में सब्जी बेचने को लेकर हुए विवाद में छात्र की हत्या किये जाने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव भसूड़ा के रहने वाले सुरेश कुमार राठौर की चौराहे पर सब्जी की दुकान है। आरोप है कि मंगलवार शाम को पड़ोस के सब्जी दुकानदार भारत सिंह एवं वीरसिंह उसकी दुकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि सब्जी को महंगे दामों पर बेचने को कहने लगे। आरोपियों का कहना था कि तुम सब्जी सस्ते दामों में बेच कर मार्केट खराब कर रहे हो। जब पीड़ित ने मना किया तो तीनों मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान पीड़ित का पुत्र अमन अपने पिता को बचाने आया तो आरोपियों ने उसके सिर पर लोहे की राड औऱ बांट से हमला कर दिया। जिससे अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में अमन को बीसलपुर सीएचसी लाया गया। हालत गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.