मधुबनी, नवम्बर 24 -- झंझारपुर। छात्र की मौत से आक्रोशित लोग एनएच को जाम कर दिया। लगभग 90 मिनट तक एनएच 27 अररिया संग्राम में जाम रहा। दोनों तरफ लंबी-लंबी वाहन की कतार लग गई थी। अररिया संग्राम थाना के एसएचओ आयुष कुमार झा, एसआई संजय कुमार एनएच पर मौजूद दिखे। मृतक के परिजनों को समझाया। भागने वाले कंटेनर के भी परसा धाम में रोके जाने की जानकारी भीड़ में आई। कुछ समय बाद आक्रोश कुछ शांत हुआ। फिर यातायात चालू हो सका। लोग यहाँ दिन के समय दोनों लेन चालू रखने की मांग एनएचआई प्रबंधन से की। तत्काल एसएचओ ने एनएचआई से वार्ता कर दोनों लेन चालू करवाया। तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था वंश: किराना व्यापारी अरविंद कुमार गुप्ता के तीन संतान में सबसे छोटा वंश था। पढ़ने में कुशाग्र व जीवन मे चंचलता उसकी पहचान थी। बड़ा भाई जमशेदपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.