गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- गाजियाबाद। एमसीए के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नंदग्राम पुलिस ने दो युवतियों समेत छात्र के पांच दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दो दिनों तक जमकर हंगामा किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मूलरूप से गुलावठी बुलंदशहर निवासी राकेश राणा नंदग्राम ई-ब्लॉक में बने जीडीए के ट्रिपल स्टोरी फ्लैट्स में किराए पर रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में राकेश राणा ने बताया कि 26 नवंबर को वह पत्नी के साथ परिचित की शादी में गए हुए थे। घर पर उनका 24 वर्षीय बेटा वतन राणा अकेला था। देर शाम पड़ोस में रहने वाले उनके साले राजेश का फोन आया। उन्होंने बताया कि वतन कमरे में फंदे से लटका मिला है। अस्पताल ले जाने पर उसे ...