गिरडीह, मार्च 12 -- गिरिडीह। बसपा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा है। जिसमें गिरिडीह जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय में 6 फरवरी को मृत मिले छात्र राम कुमार यादव की मौत मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पत्र में वर्मा ने कहा कि छात्र के पिता सोबरन यादव ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या हुई है। जिसमें विद्यालय के छात्र व शिक्षक संलिप्त हैं। कहा कि प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में इस तरह की घटना निंदनीय व शर्मनाक हैं। इससे छात्रों के साथ अभिभावकों में भी भय का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.