हजारीबाग, मार्च 8 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। सोमवार को सड़क हादसे में मैट्रिक के छात्र की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम करने के आरोप में बरकट्ठा पुलिस ने पांच नामजद समेत डेढ़ से दो सौ अज्ञात पर केस किया है। बरकट्ठा पुलिस ने दर्ज मामले में मृतक के परिजनों समेत ग्रामीणों पर सड़क बाधित करने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि तीन मार्च को ढोढ़ीया के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार मैट्रिक के छात्र को एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे घटनास्थल पर ही छात्र की मौत हो गई थी। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि घटना की सूचना पर बरकट्ठा थाना के एसआई चंदा उरांव पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पुलिस को देखते ही मृतक के परिजन समेत ग्रामीण गाली गलौज करने लगे व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया। दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.