धनबाद, फरवरी 6 -- अमित वत्स, धनबाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्राथमिक शिक्षक की नौकरी कर रहे सैकड़ों गुरुजी की धड़कनें तेज हैं। इन दिनों बच्चों को पढ़ाने के साथ स्वयं भी पढ़ाई कर रहे हैं ताकि नौकरी बची रहे। इसके लिए जिले के प्राथमिक शिक्षक बड़ी संख्या में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटेट) परीक्षा में शामिल होंगे। सीटेट परीक्षा 7-8 फरवरी को होने जा रही है। सात फरवरी को परीक्षा देने वाले शिक्षकों ने व्यक्तिगत कारण या अन्य जरूरी कार्य बताकर अवकाश ले लिया है। वहीं आठ फरवरी को रविवारीय अवकाश के कारण छुट्टी की आवश्यकता नहीं है। शिक्षकों के शामिल होने से अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ी बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने बिना टेट उत्तीर्ण प्राथमिक शिक्षकों को दो साल में टेट पास करने का आदेश दिया है। इस कारण बिना टेट क्वालीफाई कार्यरत शिक्षक टेट पर...