गाज़ियाबाद, नवम्बर 18 -- गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में ट्यूशन टीचर के पास गए छात्र की चार लड़कों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मोबाइल में मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। घटना के संबंध में छात्र के पिता ने शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सद्दीकनगर सिहानी गांव में रहने वाले दीपक त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा अथर्व त्यागी 11वीं कक्षा का छात्र है। 17 नवंबर की शाम करीब सात बजे अथर्व राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसाइटी में अपने ट्यूशन टीचर के पास गया था। इसी दौरान वहां मौजूद चार लड़कों ने बिना वजह उनके बेटे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अथर्व के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जम...