अलीगढ़, नवम्बर 27 -- छात्र की कार में घुसा ट्रक बाल-बाल बची जान लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे मेडिकल स्टूडेंट की जान बाल-बाल बच गई। रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी आकाश पुत्र रेवती प्रसाद लोधा स्थित जीवन ज्योति मेडिकल कॉलेज से क्लास खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रहा अज्ञात ट्रक कानपुर की दिशा में जाते हुए उनकी कार में घुस गया। हादसे के बाद दिल्ली-कानपुर हाइवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस के मुताबिक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली। अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...