गुड़गांव, नवम्बर 15 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में सेक्टर-9 के कॉलेज के विद्यार्थी कपिल ने एकांकी नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। पिछले पांच वर्षों में लगातार कॉलेज के विद्यार्थी के जीयू युवा महोत्सव के अंतर्गत एकांकी नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं में कॉलेज के विद्यार्थियों ने कई पुरस्कार हासिल किए। कॉलेज कलाकारों ने अंग्रेजी वाद विवाद (पक्ष) में प्रथम पुरस्कार, एंकरिंग में प्रथम पुरस्कार, ताल वाद्य में प्रथम पुरस्कार, क्ले मॉडलिंग में द्वितीय पुरस्कार, कॉलाज मेकिंग में द्वितीय पुरस्कार, डॉक्यूमेंट्री में द्वितीय पुरस्कार, लघु फिल्म में द्वितीय पुरस्कार, संस्कृत भाषण में तृतीय पुरस्कार, उर्दू कविता में तृतीय पुरस्कार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.