हापुड़, जनवरी 8 -- 10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संवाद में दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के पूर्व छात्र आकाश शर्मा का चयन हो गया है। वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आत्मनिर्भर भारत मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड विषय पर अपना दृष्टिकोण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे। वहीं, चयनित होने पर छात्र का स्कूल की प्रधानाचार्या ने सम्मानित किया। 10 से 12 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय संवाद का आयोजन होगा। दीवान स्कूल प्रबंध समिति की अध्यक्ष ममता दीवान, निदेशक एचएम राउत एवं प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। उनकी सफलता विद्यालय द्वारा पोषित मजबूत मूल्यों, अनुशासन और सुदृढ़ शैक्षणिक आधार का प्रतिबिंब है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र ...