चंदौली, फरवरी 24 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शनिवार से राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव हिंदी विभागाध्यक्ष समता पीजी कॉलेज सादात गाज़ीपुर ने किया। इस मौके पर एनएसएस के स्वंय सेवकों को विस्तार से राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि डा.सुरेन्द्र यादव ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। आप समाज के जिम्मेदार नागरिक बने। अपने माता -पिता के संघर्ष को कभी मत भूलना कि वह किस तरह से आपके सपनों को पूरा करने के लिए दिन -रात मेहनत करते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना गांधी के विचारों का मूर्त रूप है। सेवा योजना का उद्देश्य छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.