गिरडीह, मई 22 -- गावां। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमडार परिसर में सरकारी विद्यालय में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया। इस अवसर पर अजय सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार में विकास की गंगा बह रही है। लगातार क्षेत्रवासियों को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है। साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है। इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा। ड्...