नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील विद्यालय में मंगलवार को आईटी क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय कंपनी सोपरा स्टीरिया के यूरोपीय देशों से आए प्रतिनिधियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा नौ और ग्यारह के छात्रों से संवाद किया। प्रतिनिधियों ने छात्रों से करियर, कार्य संस्कृति और सफलता के सूत्र साझा किए। वहीं, छात्रों के प्रश्नों के उत्तर भी प्रेरक तरीके से दिए। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने बताया कि कंपनी सीएसआर के तहत विद्यालय से जुड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...