हरिद्वार, फरवरी 6 -- श्री जगद्देव सिंह संस्कृत महाविद्यालय के अंगीभूत श्री जगद्देव सिंह संस्कृत उत्तरमध्यम विद्यालय के शांति कुटी परिसर में पंचांग पूजन और अखंड रामचरितमानस पाठ हुआ। मुख्य अतिथि श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. देशबंधु शर्मा ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अध्ययन के साथ-साथ सनातन मूल्यों का प्रचार-प्रसार करें। प्रबंधक डॉ. नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि यह शिक्षण संस्थान गोस्वामी गणेश दत्त के चिरकालीन स्वप्न की साकार अभिव्यक्ति है। आचार्य गौरव के सानिध्य में यज्ञ हुआ। इस दौरान कार्यवाहक प्रधान आईएम गोस्वामी, सनातन सभा के महामंत्री डॉ. गुरदीप शर्मा, बिहारीशरण स्वरूप, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार गौनियाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.