रांची, सितम्बर 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम के 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चे भी शामिल किए जा रहे हैं। निगम की ओर से इसी क्रम में चित्रांकन, निबंध, स्लोगन समेत कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। संत पॉल्स स्कूल, संत अलोइस स्कूल समेत अन्य स्कूलों में कक्षा छह से दस तक के करीब दो हजार छात्रों को कचरा प्रबंधन की बुनियादी जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि गीला और सूखा कचरा अलग रखने से प्रदूषण कम किया जा सकता है। सही कचरा प्रबंधन से वायु एवं जल प्रदूषण की गंभीर समस्याओं को रोका जा सकता है। कचरे से जैविक खाद और प्राकृतिक गैस भी प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थियों को समझाया गया कि जरूरत केवल हमारे व्यवहार में छोटे-छोटे बदलाव करने की है, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाया जा सके। विद्यार्थियों के बीच उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.