सहारनपुर, दिसम्बर 29 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के चंद्रनगर स्थित छात्रों के साथ कुछ युवकों ने गाली-गलौच करते हुए जमकर हंगामा किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव भी किया। छात्रों की कार का पीछा करते हुए गाड़ी को रोक लिया। युवकों द्वारा बाइक से धमाके भी किए गए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरोप है कि आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ भी की है। पीडि़त छात्रों के पिता ने कोतवाली सदर बाजार में 10 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला नवीन नगर निवासी जितेंद्र ने दर्ज कराए मामले में बताया कि बेटे चंद्र नगर स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि 17 दिसंबर को स्कूल से लौटते समय कुछ युवक बाइक व स्कूटी पर सवार होकर छात्रों की कार का पीछा करने लगे। आरो...