रिषिकेष, अक्टूबर 17 -- उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से शुक्रवार को निर्मल आश्रम ज्ञानदान एकेडमी छिद्दरवाला में विज्ञान के लोकव्यापीकरण विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शोध के क्षेत्र में भविष्य संवारने को लेकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूकॉस्ट के जिला समन्वयक और श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यालयों के छात्रों में विज्ञान और इससे जुड़े विषयों के प्रति रुचि और उत्साह जागृत करने की कोशिष यूकॉस्ट द्वारा की जा रही है, जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न हो। सोसायटी ऑफ पॉल्यूशन एंड एनवायरनमेंट कंजर्वेशन साइंटिस्ट (स्पैक्स) के अध्यक्ष डॉ. बृजमोहन शर्मा ने खाद्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.