हमीरपुर, फरवरी 6 -- राष्ट्रीय आविष्कारक अभियान के अन्तर्गत जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार क्षमता एवं तार्किक दृष्टिकोण के विकास हेतु विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सातों विकास क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान आधारित मॉडल प्रयोग एवं नवाचारी विचार प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य छात्रों में जिज्ञासा, प्रयोगशीलता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। जो भविष्य के सशक्त भारत की नीव है। इस प्रकार के आयोजनों में विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को नई दिशा मिलती है। चेयरमैन कुलदीप निषाद ने भी कार्यक्रम की सराहना की। बीएसए आलोक सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विज्ञान एवं नवाचार आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.