सोनभद्र, मार्च 10 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय का 50वाँ क्रीड़ा समारोह सोमवार को सम्पन्न हुआ। छात्रों में मोहित और छात्राओं में प्रकृति चैम्पियन रही। समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर रामसेवक सिंह यादव ने किया। क्रीड़ा प्रभारी राजेश भारती एवं समारोह संयोजक मिथिलेश गौतम ने संयुक्त रूप से बताया कि 500 मीटर छात्र वर्ग दौड़ में रामबली, मंदीप, रविंद्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे तथा गोला प्रक्षेप छात्र वर्ग से रोहित, अमन, विशाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार भाला प्रक्षेप छात्र वर्ग में प्रकृति, उषा, खुशी को प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। लंबी कूद छात्र वर्ग में विशाल, अमित और मोहित क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसी प्रकार 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर में प्रथम व लंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.