पटना, मई 6 -- विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने सरकार को छात्र और युवा विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि बीपीएससी टीआरई-3 के अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज बताता है कि छात्रों और युवाओं पर अत्याचार करना पुलिस प्रशासन की आदत हो गई है। उन्होंने कहा कि छात्र लोकतांत्रिक तरीके से सरकार से अपनी मांग कर रहे थे, लेकिन जिस तरह पुलिस ने उनकी पिटाई की, इसे लोकतांत्रिक देश में जायज नहीं ठहराया जा सकता है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को छूट दी जा रही है, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले युवा छात्रों को सरकार दुश्मन मान रही है। देश का इतिहास बताता है कि युवा जब चाहेंगे सरकार बदल देंगे। बिहार में जनता की अपनी सरकार चाहिए जो जनता की भलाई के लिए काम करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.