नैनीताल, मई 7 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग में उत्तराखंड सरकार के प्रोजेक्ट गौरव के तहत तीन दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस दौरान 'स्टॉक मार्केट की बुनियादी समझ और निवेश के अवसर विषय पर आयोजित संगोष्ठी में छात्रों के साथ अहम जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा एवं संकायाध्यक्ष विज्ञान संकाय प्रो. चित्रा पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. आरती पंत ने अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता जोशी लोहुमी ने संबंधित जानकारी दी। उन्होंने आयोजन का उद्देश्य एवं महत्व समझाया। इस अवसर पर सेबी से जुड़े वरिष्ठ ट्रेनर एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अंकुर भटनागर ने स्टॉक मार्केट की कार्यप्रणाली, जोखिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.