कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एचबीटीयू के एयरो क्लब ने अपनी तकनीकी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर्मी प्रशिक्षण केंद्र, जेके में फिक्स्ड विंग आरसी प्लेन का सफल प्रदर्शन और प्रशिक्षण दिया। साथ ही, सेना के जवानों को प्लेन संचालन की जानकारी दी। एयरो क्लब की ओर से आयोजित आरसी प्लेन प्रदर्शन से प्रभावित होकर आर्मी रेजिमेंट, जम्मू एवं कश्मीर ने 20 जनवरी को अपने प्रशिक्षण केंद्र के लिए फिक्स्ड विंग आरसी प्लेन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद 10 फिक्स्ड विंग आरसी प्लेन प्रशिक्षण केंद्र भेजे गए। प्रो. एसके एस यादव की देखरेख में एयरो क्लब के छात्रों की टीम ने सेना के बेस कैंप बाबीना कैंट, झांसी में पहुंचकर सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने सैनिकों को आरसी प्लेन के संचालन, उड़ान नियंत्रण तकनीक और डायनामिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.