कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट की ओर से 'मिक्सोलॉजी' विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पेय निर्माण कला के व्यावहारिक एवं व्यावसायिक पक्षों से अवगत कराया गया। एक फ्लेवर निर्माण कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बदरुल इस्लाम एवं प्रसिद्ध मिक्सोलॉजिस्ट राहुल खोलीया ने छात्रों को बारीकियां, विभिन्न प्रकार के बेवरेज, मॉकटेल्स, शेक्स, फ्लेवर संयोजन, मिक्सिंग की विधियां तथा गार्निशिंग की तकनीकों के बारे में जानकारी दी। स्कूल के निदेशक सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे उद्योग-सहयोग कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगार संभावनाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राहुल खोलीया ने एकता, तनु, रमन, अनिरुद्ध, अंजलि, बुशरा सहित सभी प्रतिभागियो...