हल्द्वानी, दिसम्बर 3 -- हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ सचिव गौरव तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कॉलेज की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित करने और छात्र सुविधाओं के लिए तेजी से कार्य करने की मांग की। वहीं सेल्फ फाइनेंस इवनिंग शिफ्ट में एमएड, बीएड (योगा एजुकेशन) कोर्स शुरू करने, एलबीएस हॉल के ऊपरी तल पर आधुनिक ई-लर्निंग सेंटर, सह डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए बजट स्वीकृति करने, नए भवन निर्माण के नाम पर पुराने मजबूत व उपयोगी भवनों को न तोड़े जाने, पास के एमबी इंटर कॉलेज की खाली पड़ी जमीन को अधिग्रहित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.