बलरामपुर, फरवरी 2 -- उतरौला, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार की ओर से उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीतों पर नृत्य तथा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब सराहना पाई। रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर बीते शैक्षणिक वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि प्रतिमा मौर्या ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्...