कानपुर, फरवरी 5 -- डीएवी कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित ने किया। समिति की कोआर्डिनेटर प्रो. प्रमिला त्रिपाठी ने समिति की रूपरेखा को छात्र-छात्राओं को समझाया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से आए प्रशिक्षक शियान विजय कुमार व उनकी टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएं। इस मौके पर डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. रेखा शुक्ला, डॉ. शशिप्रभा अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...