लखनऊ, मार्च 21 -- इंदिरानगर सेक्टर-9 के दयानंद इंटर कॉलेज में एक हफ्ते तक आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर शुक्रवार को खत्म हुआ। छात्र और छात्राओं ने सुग्गामऊ चौराहे से बजरंग चौराहे तक करीब 2 किमी. की प्रभातफेरी निकाली। छात्रों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, चिकित्सा और मनोरंजन आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद छात्रों ने सफाई अभियान चलाकर वातावरण को स्वच्छ और निर्मल बनाने की कोशिश की। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रार्थना, और उद्देश्य बताए। एनएसएस प्राचार्य शिवम शुक्ल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपम यादव, शिक्षक एस श्रीवास्तव, राजनी मिश्रा व प्रशांत तिवारी व छात्र शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.