गोंडा, फरवरी 14 -- करनैलगंज, संवाददाता । शनिवार को करनैलगंज स्थित कृषि महाविद्यालय में अधिष्ठाता प्रोफेसर भानु प्रताप के दिशानिर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बैनर तले सड़क सुरक्षा, वैज्ञानिक कृषि जागरूकता तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्ययुक्त वातावरण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, वैज्ञानिक कृषि तकनीकों के उपयोग तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों और संदेशों के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. संजीव कुमार यादव एवं डॉ. उत्कर्ष सिंह ने किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अंकित सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.