रायबरेली, फरवरी 4 -- ऊंचाहार, संवाददाता। चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार के वाणिज्य एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से कक्षा नौ व 11वीं के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण किया। इस शैक्षिक परिभ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान एवं वाणिज्य पाठ्यक्रम के अंतर्गत विधान सभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रत्यक्ष जानकारी लेना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा भवन का अवलोकन किया तथा विधायी कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अनुभवात्मक शिक्षण से विद्यार्थियों में लोकतंत्र, संविधान एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार स्वामी ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक...