रुडकी, मार्च 28 -- एंबीशन पब्लिक स्कूल झबरेड़ा के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को आईआईटी रुड़की में आयोजित वैज्ञानिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपने द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिनमें हाइड्रोजन ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा और वेस्ट टू वेल्थ जैसे नवीन मॉडल शामिल थे। स्कूल के निदेशक विपुल पवार और सोनम रांस ने बताया कि इस कार्यक्रम में छात्रों को आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है। कार्यक्रम में वंशज, अंशिका, कृष्णा, युवराज, विकल्प, वैष्णवी और सुमित स्वामी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.