रिषिकेष, फरवरी 14 -- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला के छठी से नवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र देहरादून का भ्रमण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना तथा कक्षा शिक्षण को अनुभवात्मक अधिगम से जोड़ना रहा। इस दौरान विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा सभी मॉडलों की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। मौके पर शशि डावरा, रमाया खान, संजीव उपाध्याय, रामचंद्र रावत तिलक राज, मनमोहन नेगी, अलका नेगी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.