आगरा, जनवरी 16 -- दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ ग्रहण समारोह किया। प्रार्थना सभा के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। एनएसएस समन्वयक डॉ. सुनेश्वर प्रसाद ने कहा कि युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं और एक स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए उनका व्यसनों से दूर रहना अनिवार्य है। छात्रों ने शपथ ली कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि समाज और परिवार को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। वक्ताओं ने जोर दिया कि दयालबाग की शिक्षा पद्धति पूर्ण मानव के निर्माण पर केंद्रित है, जहां नैतिक मूल्य सर्वोपरि हैं। स्वयंसेवकों ने भविष्य में गोद लिए गए गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। वाणिज्य संकाय प्रमुख प्रो. प्रमोद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.