औरैया, जनवरी 12 -- ककोर, संवाददाता। पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वदेशी संकल्प दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य मुकेश वीर सिंह ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों एवं आदर्शों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। छात्रों ने संकल्प लिया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे। साथ ही ...