बांदा, अक्टूबर 13 -- बांदा। संवाददाता शहर के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, रजत सेठ ,अंकित बासु आदि को प्रधानाचार्य मेज़र मिथलेश कुमार पांडेय ने बुकें देकर सम्मानित किया। छात्रों ने स्टाल लगाकर विकसित भारत 2047 की रूपरेखा प्रस्तुत की। छात्रों ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 100वें वर्ष तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसमें आर्थिक और सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और बेहतर सुशासन जैसे कई पहलुओं पर चार्ट बनाकर आगंतुकों का ध्यान केंद्रित किया गया। छात्रों ने कहा कि यह पहल युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों जैसे विभिन्न वर्गों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.