बाराबंकी, जनवरी 21 -- फतेहपुर। स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार वैशाली अहलावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। मंगलवार को विद्यालय परिसर से बच्चो द्वारा रैली निकाली गई। जिसमे बच्चो ने हाथों में स्वदेशी एवं राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों की तख्तियां लेकर जनमानस को जागरूक करने का कार्य किया। दौड़ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के प्रति निष्ठा, सेवा एवं समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना तथा स्वदेशी अपनाकर राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर करना रहा। यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का संदेश देता है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी बना। रैली मोहल्ला पचघरा, मुंशीगंज, बेलहरा तिराहा, सटी बाजार, ब्लाक तिराहा, तहसील चौराहा होते हुए कार्यक्रम ...