चक्रधरपुर, फरवरी 1 -- संत ज़ेवियर्स विद्यालय के 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई चक्रधरपुर,संवाददाता। संत ज़ेवियर्स विद्यालय में शनिवार को सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर 12वीं के छात्रों को विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ फादर एस पथुमाई राज, फादर एंथोनी अमल, चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी ऋषभ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर फादर ने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने और विद्यालय के मोटो को आत्मसात करने का संदेश दिया। मौके पर विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर स्कूल के लगभग 100 बच्चों को समारोह कर विदाई दी गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का म...