गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को इंटर-हाउस लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उत्तराखंड का छोलिया, राजस्थानी लोक नृत्य, मराठी नृत्य, पंजाबी भांगड़ा और शेतकारी नृत्य जैसी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। रंगीन परिधान, तालमेल और छात्रों की कला ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में यमुना हाउस ने प्रथम, रवि हाउस द्वितीय और झेलम हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या प्रिया जॉन ने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को बधाई दी और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...