प्रयागराज, नवम्बर 27 -- समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2023 भर्ती की संशोधित उत्तरकुंजी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन सौंपा। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के बैनर तले ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी, कटऑफ एवं प्राप्तांक जारी करने को लेकर पहले भी मांग की थी जिस पर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। अभ्यर्थियों ने संशोधित अंतिम उत्तरकुंजी को तत्काल जारी करने, सभी वर्गों का कटऑफ, सभी अभ्यर्थियों का मार्क लिस्ट और ओएमआर की कॉर्बन कॉपी वेबसाइट पर सार्वजनिक करने की मांग की। मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तरकुंजी और बाद में संशोधित उत्तरकुंजी भी जारी करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों...