अल्मोड़ा, जनवरी 2 -- जैंती। राजकीय पालीटेक्निक की ओर से जैंती नया संग्रौली में निशुल्क कम्प्यूटर असिस्टेंट व ऑपरेटर का प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं ने भारत माता मंदिर परिसर की साफ सफाई की। गंदगी और प्लास्टिक को जमा कर निस्तारण किया। प्रशिक्षण कृष्ण सिंह ने पर्यावरण का महत्व बताया। यहां पूजा, भगवती आर्या, धरमपाल, उमा बिष्ट, हिमानी बिष्ट, उमा, बालम सिंह, पूजा बिष्ट आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...